फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   12 villages selected under the Prime Minister's Ideal Village Scheme in Semriyawan

Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में 12 गांव चयनित

Wed, 13 May 2026 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
12 villages selected under the Prime Minister's Ideal Village Scheme in Semriyawan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सेमरियावां। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सेमरियावां ब्लाॅक के 12 गांवों का चयन किया गया है। इनमें बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। इन गांवों में विकास कार्य शुरू कर दिया गया है। विकास कार्यों से गांव वालों को सहूलियत मिलेगी।

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति की 40 प्रतिशत से अधिक आबादी वाले गांवों का चयन कर समग्र विकास कराया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य ऐसे गांवों को विकसित करना है, जहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों और सामाजिक असमानताएं कम की जा सके। चयनित गांवों में उन कमियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम विकास योजना तैयार होने के बाद ग्राम स्तरीय और जिला स्तरीय समिति से अनुमोदन लिया जाता है। इसके बाद प्रत्येक गांव को 20 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। इस राशि से सड़क, नाली, सामुदायिक भवन और अन्य जरूरी अवसंरचनात्मक कार्य कराए जाते हैं, जबकि लाभार्थीपरक योजनाओं को संबंधित विभागों के माध्यम से पूरा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमरियावां ब्लाॅक 113 ग्राम पंचायत में 183 राजस्व गांव शामिल हैं। सेमरियावां ब्लाॅक में वर्तमान में कुल 12 गांव इस योजना में चयनित हैं। इनमें सभी गांवों की ग्राम विकास योजना मंजूर हो चुकी है और वहां विकास कार्य कराए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार योजना के मानकों के तहत 70 अंक प्राप्त करने वाले गांवों को आदर्श ग्राम की श्रेणी में रखा जाना है।
योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने और स्थानीय भागीदारी बढ़ाने के लिए अब ग्राम पंचायतों को ही कार्यदायी संस्था बनाया गया है। इससे कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलेगी।

00000000000000000000

इन गांवों का किया गया है चयन

काटंडेश, काटगंगा, पैली खास, डिघवा, तेनुहारी दोयम, डड़वा, मसौना, दशावां, सुकरौली आदि शामिल हैं।

000000

12 गांवों को पीएम आदर्श योजना में शामिल किया गया है। अनुसूचित जाति की अधिक आबादी वाले और गांव भी शामिल होंगे। इन चयनित गांवों की योजनाएं ग्राम स्तरीय समिति से स्वीकृत के बाद फिर जिला स्तरीय समिति से मंजूरी मिल चुकी है। इन में विकास कार्यों शुरू करा दिए गए हैं।

-अजय कुमार, एडीओ, समाज कल्याण, सेमरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed