{"_id":"5c9e58fabdec2214435fc002","slug":"11553881338-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के लिए खास है यह उपलब्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के लिए खास है यह उपलब्धि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास निर्माण में प्रदेश में मिला तीसरा स्थान
परफार्मेंस इंडेक्स के आधार पर तय होती है रैंकिंग
गोरखपुर-बस्ती मंडल में प्रथम स्थान पर है जनपद
इस वर्ष 17043 के सापेक्ष 16727 आवासों का पूर्ण हो चुका है निर्माण
उदयभान त्रिपाठी
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री आवास निर्माण में जिले को प्रदेश में तीसरा और देशभर में छठा स्थान मिला है। परफॉर्मेंस इंडेक्स के आधार पर हुई रैंकिंग में जिले को यह उपलब्धि मिली है। गोरखपुर-बस्ती मंडल में यह सर्वोच्च रैंकिंग है। मुख्यमंत्री का गृह जनपद गोरखपुर राष्ट्रीय स्तर पर 58वें और प्रदेशस्तर पर 43वें स्थान पर है। डीएम ने इस उपलब्धि के लिए सीडीओ को बधाई दी है। देश और प्रदेश के टॉप टेन जनपदों में संतकबीरनगर जिला गोरखपुर-बस्ती मंडल का अकेले प्रतिनिधित्व कर रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले को इस वित्तीय वर्ष में कुल 17043 आवास का निर्माण कराने का लक्ष्य मिला था। इसमें पिछले दो वित्तीय वर्ष के संशोधित लक्ष्य भी शामिल है। सीडीओ हाकिम सिंह ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष 17034 (99.95 प्रतिशत) लाभार्थियों को प्रथम किस्त का 40 हजार रुपये दिया जा चुका है। शेष नौ लाभार्थियों को आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के चलते बजट नहीं भेजा जा सका। 16934 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त का 70 हजार रुपये तथा 16762 को तृतीय किस्त का 10 हजार रुपये भी भेजा चुका है। अब तक 16727 (लक्ष्य के सापेक्ष 98.15 प्रतिशत) आवास पूर्ण हो चुके हैं। शासन स्तर पर परफार्मेंस इंडेक्स के आधार पर प्रदेश और देश के सभी जिलों की एक रैंकिंग जारी की गई है। प्रदेश की रैंकिंग में संतकबीरनगर को तीसरा स्थान व देशभर में छठा स्थान मिला है। शुक्रवार को जारी प्रदेश स्तरीय रैकिंग में संतकबीरनगर को तीसरा, बस्ती को 25वां, देवरिया को 42वां, गोरखपुर को 43वां, सिद्धार्थनगर को 52वां, महराजगंज को 60वां और कुशीनगर को 69वां स्थान मिला है। राष्ट्रीय स्तर की रैकिंग में संतकबीरनगर को तीसरा, बस्ती को 37वां, देवरिया को 57वां, गोरखपुर को 58वां, सिद्धार्थनगर को 69वां, महराजगंज को 82वां और कुशीनगर को 116 वां स्थान मिला है।
परफॉर्मेंस इंडेक्स के प्रमुख बिंदु
ग्राम सभा का प्रस्ताव अपलोड होना, स्थाई प्रतीक्षा सूची अपलोड होना, रजिस्टर्ड लाभार्थियों के सापेक्ष आधार नंबर फीड होना, भारत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष आवासों का स्वीकृत होना, लक्ष्य के सापेक्ष प्रथम किस्त का भुगतान होना, लक्ष्य के सापेक्ष द्वितीय किस्त का भुगतान होना, लक्ष्य के सापेक्ष तृतीय किस्त का भुगतान होना लक्ष्य के सापेक्ष आवास पूर्ण होना है।
विज्ञापन
सतत पर्यवेक्षण से मिली सफलता
संतकबीरनगर। सीडीओ हाकिम सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण की नियमित समीक्षा की जाती है। प्रतिदिन सुबह 10 बजे सभी ब्लॉकों से उस दिन कराए जाने वाले कार्यों की रिपोर्ट मांगी जाती है, साथ ही उन्हें लाभार्थियों के खाते में बजट भेजने तथा निर्माण कार्य की जांच आदि का लक्ष्य भी दिया जाता है। अगले दिन इसकी समीक्षा की जाती है। यह क्रम पिछले चार महीने से लगातार किया जा रहा है।