फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   बौधरा पशु आश्रय केंद्र में पशुओं की मौत का मामला

बौधरा पशु आश्रय केंद्र में पशुओं की मौत का मामला

Thu, 28 Mar 2019 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
बौधरा पशु आश्रय केंद्र में पशुओं की मौत का मामला
डीएम और सीडीओ के निरीक्षण के बाद टूटी नींद, होने लगे इंतजाम
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर का डीएम ने लिया संज्ञान, पहुंचे पशु आश्रय केंद्र, चारा-पानी के इंतजाम में जुटे ब्लॉककर्मी
अमर उजाला व्यूरो
मेंहदावल। बौधरा ताल में बनाए गए अस्थाई पशु आश्रय केंद्र में 12 पशुओं की मौत के मामले में डीएम की सख्ती के बाद विकास खंड कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों की संवेदना जगी। बुधवार की देर रात तक पशुओं का शव दफनाने के बाद बृहस्पतिवार को अन्य पशुओं के लिए चारा-पानी का इंतजाम शुरू कराया गया। पेयजल के लिए रात में ही दो बोरिंग करा दिया गया। डीएम और सीडीओ मौके पर पहुंचे तब तक काफी कुछ बदल चुका था।

बौधरा ताल में छुट्टा और लावारिश गोवंशीय पशुओं को रखने के लिए अस्थाई पशु आश्रय केंद्र का निर्माण कराया गया है। यहां करीब 200 पशु रखे गए हैं। चारा-पानी के अभाव में इनमें से कई पशुओं की मौत हो चुकी है। ‘अमर उजाला’ ने बृहस्पतिवार के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। डीएम तक मामला पहुंचने के बाद बुधवार की रात में ब्लॉक प्रशासन ने जेसीबी की मदद से पशुओं का शव दफन कराया। रात में कई नाद और वॉटर टैंक का निर्माण कराया गया। दो बोरिंग कराते हुए साफ-सफाई भी कराई गई। डीएम रवीश गुप्ता और सीडीओ हाकिम सिंह मौके पर पहुंचे और पशुओं की देखभाल में लापरवाही के लिए बीडीओ को हिदायत दी। बीडीओ ज्ञानेंद्र सिंह ने डीएम को बताया कि छह पशुओं की मौत आश्रय केंद्र के चारों तरफ खुदवाई गई खाई में गिरने से हुई है जिनके शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। अन्य पशुओं के लिए भूसा और पानी आदि की व्यवस्था करा दी गई है। वहां नाद और वॉटर टैंक का निर्माण कराया गया है। पानी की किल्लत दूर करने के लिए दो बोरिंग कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed