{"_id":"5be9ccbabdec22694517e4ad","slug":"11542048954-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान यूनियन ने लगायी पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान यूनियन ने लगायी पंचायत
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने लगाई ब्लॉक पर पंचायत
अमर उजाला ब्यूरो
बघौली। भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) ने बघौली ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को आठ सूत्री मांगों को लेकर पंचायत लगाई। संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर चिंता जताई।
संगठन के जिलाध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि साधन सहकारी समितियों के बंद होने से धान की बिक्री नहीं हो रही है। ब्लॉक मुख्यालय पर कर्मचारी समय से नहीं आते हैं। ब्लॉक परिसर में बने आवास में ग्राम पंचायत अधिकारी रात्रि निवास नहीं करते हैं। इससे जनता को अपने कार्य के लिए परेशान होना पड़ता है। पंचायत में धान की सरकारी खरीद, बीज की उपलब्धता, राशन, पेंशन पात्र लोगों को देने, ग्राम सभा की बैठकों में पारदर्शिता लाने आदि पर चर्चा हुई। इस दौरान रामकिशुन, जयराम दास, लाल मोहन, गिरीश पांडेय, प्रभुनाथ यादव, संजय श्रीवास्तव, लालजी आदि मौजूद रहे।