{"_id":"5bb392d1867a557f23346fae","slug":"11538495185-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे को दावत दे रहा पड़रिया पुल एप्रोच का गड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे को दावत दे रहा पड़रिया पुल एप्रोच का गड्ढा
Updated Tue, 02 Oct 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
road
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नंदौर (संतकबीरनगर)। मेंहदावल तहसील अंतर्गत बीएमसीटी मार्ग पर आमी नदी पर बने पड़रिया पुल के एप्रोच पर बना गड्ढा कभी भी राहगीरों के लिए जानलेवा हो सकता है। राहगीरों ने हादसे से पहले सड़क पर हुए गड्ढों को भरवाने की मांग की है। पड़रिया के जुनैद हसन, शौकत हुसैन, राजनाथ, रामसागर, जयराम यादव, साधू यादव आदि का कहना है कि पिछले वर्ष की बरसात से पहले यह गड्ढा बना था। कई बार पीडब्लूडी के अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर गड्ढों को भरने की मांग की गई। तहसील दिवस में भी शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की जा चुकी है। इस बारे में अधिशासी अभियंता एके दूबे ने कहा कि बरसात बाद सड़कों की मरम्मत का कार्य होना है। पड़रिया पुल पर बने गड्ढे को भी जल्दी ही भरवा दिया जाएगा।