फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   जिगिना गांव में कटी महिला की चोटी

जिगिना गांव में कटी महिला की चोटी

Fri, 25 Aug 2017 12:43 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
जिगिना गांव में कटी महिला की चोटी
कांटे। चौकी क्षेत्र के ग्राम जिगना में बुधवार की देर रात को एक और महिला की चोटी कट गई। इसको लेकर गांव के लोग दहशत में है।
विज्ञापन

गांव की 50 वर्षीय महिला राजबंती पत्नी अशरफी लाल की पत्नी बुधवार की रात करीब नौ बजे खाना खाकर अपने कमरे में सोई हुई थी कि तभी कुछ ही देर बाद गर्मी की वजह से अपने बालों को सहलाने लगी तो पता चला कि उसकी चोटी कटी हुई है। यह देखकर दंग रह गईं और चीखने-चिल्लाने लगीं। तभी घर में सोये परिवार और आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। गांव की औरतें कटी चोटी देखकर डरी हुई है। इस बीच महिला की तबीयत बिगड़ती देखकर गांव के लोगों ने एंबुलेस की सहायता से उसे जिला अस्पताल भेज दिया जहां महिला का इलाज चल रहा है ।
ट्रक की चपेट में आने से छात्र घायल
बाघनगर। दुधारा क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर बन्नी तिराहे के पास गुरुवार को अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक छात्र घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे स्कूल प्रबंधक व परिजनों ने घायल छात्र को बस्ती जिला अस्पातल पहुंचाया। डॉक्टरों ने छात्र की हालत नाजुक बताई । जबकि पुलिस ने ट्रक व ड्राइवर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बन्नी गांव निवासी छह वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र रवींद्र कुमार अली मियां पब्लिक स्कूल कोइलसा में पढ़ता है। गुरुवार को स्कूल से छुट्टी होने पर वह घर वापस लौट रहा था। स्कूल से 200 मीटर की दूरी बन्नी तिराहे पर पुहंचा ही था कि सेमरियावां की तरफ से तेज रफतार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे मासूम छात्र बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे प्रबंधक हाजी मोहम्मद हुसेन, संचालक मोहम्मद अलताफ व परिजनों ने घायल को निजी वाहन से बस्ती सदर अस्पताल ले गए। मासूम के सिर व पैर में काफी चोटे आई है। प्रबंधक ने बताया कि छात्र अभी भी अचेत अवस्था में है। ट्रक लेकर भाग रहे ड्राइवर को बस्ती जनपद के करमाकला के पास लोगों नेे पीछा करके पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकार के घर से मोबाइल ,लैपटाप चुरा ले गए चोर
बाघनगर। दुधारा क्षेत्र के पिपरा हंकार में बुधवार की रात एक पत्रकार के घर समेत दो घरों में से मोबाइल व लैपटाप आदि चोरी हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पीड़ित ने पुलिस से जल्द ही कार्रवाई करने की मांग की है।

एक समाचार पत्र से जुड़े पत्रकार मनव्वर हुसेन ने बताया कि वह घर के बरामदे में परिवार के साथ सो रहे थे। बुधवार की रात बाउंड्रीवाल कूद कर चोर अंदर घुस गए। बरामदे में रखा मोबाइल, लैपटॉप व नेट सेटर आदि उठा ले गए। बरामदे में सो रहे परिवार के किसी को भनक तक नही लगी। लगभग तीस हजार रूपये की चोरी हुई है। वही गांव के मंशी समद के बरामदे में रखा एक मोबाइल उठा ले गए। पत्रकार मोहम्मद अदनान, महेंद्र श्रीवास्तव, परवेज अख्तर, सुभाष मणि, जफीर अली करखी, अब्दुल बाकी ने एसओ से जल्द से जल्द चोरी का पर्दाफाश किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed