फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   बढ़ी मरीजों की संख्या

बढ़ी मरीजों की संख्या

Fri, 03 May 2019 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
बढ़ी मरीजों की संख्या
गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या
विज्ञापन

शुक्रवार को 1700 मरीजों ने ओपीडी में कराई जांच
चिकित्सक धूप से बचने और अधिक पानी पीने की दे रहे सलाह
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। गर्मी बढ़ने के साथ डायरिया समेत कई अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या जिला अस्पताल में बढ़ने लगी है। हर दिन ओपीडी में डेढ़ हजार से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने मौसम की मार से बचने के लिए अधिक पानी पीने, तली भुनी व मसालेदार खाद्य सामग्री से दूर रहने व यथासंभव धूप से बचने की सलाह दी है।
शुक्रवार को जिला अस्पताल के ओपीडी में कुल 1700 मरीजों ने पर्चा बनवाया। जिसमें लगभग 600 मरीज उल्टी-दस्त, बुखार, घबराहट, शरीर पर लाल निशान हो जाने आदि के थे। वैसे अन्य दिनों में 1300 से 1400 मरीज रोजाना अस्पताल के ओपीडी में आते है। गौरतलब है कि मई-जून का महीना आते ही गर्मी तल्ख़ हो जाती है। ऐसे मौसम में ज्यादातर लोग चिकनाई युक्त, बासी भोजन या फिर बाजारों में खुले में बिकने वाले सामानों को खाने-पीने में इस्तेमाल करते हैं। जिसकी वजह से लोग डायरिया जैसी बीमारी की चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ आरपी राय का कहना है कि गर्मी के मौसम में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इस समय ज्यादातर उल्टी-दस्त के मरीज आते हैं। ऐसे में मौसम में जहां तक संभव हो हल्का ताजा भोजन करें। चिकनाईयुक्त और मसालेदार खाद्य सामग्री से बचें। क्योंकि इनके प्रयोग से बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि बच्चों में इस रोग की प्रमुख वजह संतुलित भोजन न मिलना है। पानी भी लोगों को प्रभावित करता है। इसलिए हमेशा इस मौसम में सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरिया के लक्षण
तेज मिचली के साथ उल्टी होना, लूज मोशन होना, पेट में ऐंठन होना, बदन दर्द और नाक से पानी आना।

बचाव
गर्मी में जहां तक संभव हो चिकनाईयुक्त व बासी भोजन न करें। गर्मी में पूरे शरीर को बचाने के लिए हल्के व सूती कपड़े और टोपी का प्रयोग करें। जहां तक संभव हो स्वच्छ एवं साफ पेय पदार्थो का प्रयोग करें और नियमित हल्का भोजन करें। बीमारी गंभीर होने पर चिकित्सीय परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed