फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   प्रतिभा सम्मान समारोह में 32 मेधावी सम्मानित

प्रतिभा सम्मान समारोह में 32 मेधावी सम्मानित

Sun, 31 Mar 2019 10:43 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 31 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतिभा सम्मान समारोह में 32 मेधावी सम्मानित
मुस्लिम इंडस्ट्रीयल हायर सेकंड्री स्कूल बाघनगर में सम्मान समारोह हुआ। - फोटो : अमर उजाला
बाघनगर। मुस्लिम इंडस्ट्रीयल हायर सेकंड्री स्कूल बाघनगर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षाओं में प्रथम, दूसरा एवं तीसरा स्थान हासिल करने वाले 32 मेधावियों को ट्रॉफी, मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सह प्रबंधक मोहम्मद अदनान ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं है। मेहनत और लगन के साथ परिश्रम करने पर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद ने कहा कि अभी से लक्ष्य तय कर लें और मेहनत करते रहे सफलता जरूर मिलेगी। मेहनत से ही सफलता मिलती है। इस दौरान विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक विश्वनाथ प्रसाद को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। सौरभ, रूखसाना, शाहिद, सबा प्रवीन, कुमारी सोनाली, राज शर्मा, मंतशा, साबिया खातू, सुभानल्लाह, आयशा खातून, हदीफ सादिया, कैफ, अबू जैद, नादिया खातून, ज्योति कुमारी समेत 32 बच्चों को पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संचालक गुफरान आजम, जाहिद हुसैन, हाजी अली हसन, रामकेश, सरोज गुप्ता, इस्तेखार अहमद, रूखसाना बेगम, शबाना बेगम,ज्योति कुमारी, वंदना कुमारी और जाहिदा खातून आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चे पुरस्कृत
बखिरा। शनिवार को अमरडोभा (बखिरा) स्थित स्मार्ट इंडिया पब्लिक स्कूल में प्रमाणपत्र व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कक्षा में बेहतर स्थान पाने वाले नौनिहालों को पुरस्कार देकर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. एमएम सिंह ने जीवन में पढ़ाई के महत्व की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एमएम सिंह ने कहा कि नौनिहाल कच्चे मिट्टी के समान होते हैं। अच्छी शिक्षा के बूते ही नौनिहालों को संस्कारवान व सभ्य नागरिक बनाया जा सकता है। अच्छी शिक्षा देना विद्यालयों की जिम्मेदारी है। बच्चों को नसीहत देते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए पढ़ाई ही एक जरिया है। देश का प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए काम करे, देश की तरक्की होगी। जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि कोई भी काम छोटा नहीं होता है, बल्कि प्रत्येक छोटे-छोटे काम से ही देश की तरक्की होती है। विद्यालय प्रबंधक रिफतुल्लाह अंसारी ने कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों का विकास करना उनकी प्राथमिकता है। बच्चों को आधुनिक तरीके से अच्छी शिक्षा देने पर जोर दिया। कक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मो. सैफ, मो. जीसान, मो. अमान, माह आलम, फारिया कौसर, अनम फातिमा, मरियम, इरम फातिमा को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाणपत्र, शील्ड व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आलिया खातून, रूशदा खातून, एशदा प्रवीन, दिलीप निषाद, जुबेर अहमद, इकलाख नबी खान, शमशाद खान और मो. शमीम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed