{"_id":"5c7ac473bdec22691d36e098","slug":"111551549555-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा समाप्त, प्रशासन ने ली राहत की सांस
8203 परीक्षार्थियों ने छोड़ी है परीक्षा, नकल के आरोप में हुए है पांच रस्टीकेट
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार को समाप्त हो गई। परीक्षा समाप्त होने पर प्रशासन के साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने राहत की सांस ली। परीक्षा में कुल पांच परीक्षार्थी रस्टीकेट किए गए, जबकि 8203 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी थी।
सात फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू हुई थी। परीक्षा में कुल 58918 परीक्षार्थी नामांकित थे। इसमें हाईस्कूल के 32057 और इंटरमीडिएट के 26861 परीक्षार्थी शामिल है। इन परीक्षार्थियों के लिए 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा केंद्रों की जांच के लिए तीन जोनल मजिस्ट्रेट, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट और चार सचल दस्ते बनाए गए थे। इसके साथ ही हर परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती हुई थी। हर केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा के साथ ही वायर रिकॉर्डर लगाया गया था। परीक्षा के शुरुआत में हाईस्कूल के पांच परीक्षार्थी नकल सामग्री के साथ पकड़े जाने के कारण रस्टीकेट कर दिए गए थे। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि परीक्षा में 8203 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें हाईस्कूल में 4616 और इंटरमीडिएट में 3587 परीक्षार्थी शामिल हैं। कुल मिलाकर परीक्षा जनपद में शांति पूर्वक निपट गई। किसी भी केंद्र से कोई शिकायत नहीं मिली है। परीक्षा समाप्ति के बाद डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी और सचल दस्तों ने राहत की सांस ली है।