फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पंचमुखी शिवमंदिर सुंदरीकरण कार्य का एडीएम ने लिया जायजा

पंचमुखी शिवमंदिर सुंदरीकरण कार्य का एडीएम ने लिया जायजा

Sat, 24 Nov 2018 11:22 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
पंचमुखी शिवमंदिर सुंदरीकरण कार्य का एडीएम ने लिया जायजा
पंचमुखी शिवमंदिर सुंदरीकरण कार्य का एडीएम ने लिया जायजा
विज्ञापन

करीब ढाई करोड़ की लागत से चल रहा निर्माण कार्य
गोरखनाथ मंदिर की धरोहर है पंचमुखी शिव मंदिर
फोटो
अमर उजाला व्यूरो
मेंहदावल। विकास खंड के ग्राम पंचायत सुअरहवां में गोरखनाथ मंदिर की संपत्ति पंचमुखी शिव मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। करीब ढाई करोड़ की लागत से चल रहे इस कार्य का शनिवार को एडीएम ने निरीक्षण किया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मेंहदावल विकास खंड के ग्राम पंचायत सुअरहवां में गोरखनाथ मंदिर की संपत्ति के रूप में पंचमुखी शिव मंदिर पक्का पोखरा है। नगर पंचायत प्रशासन के प्रस्ताव और विधायक राकेश सिंह बघेल की पहल पर करीब चार माह पहले मंदिर परिसर में स्थित पोखरे आदि के सुंदरीकरण के प्रस्ताव का शासन ने मंजूरी दी है। सुंदरीकरण का कार्य करीब ढाई करोड़ की लागत से होना है। तालाब के फर्श व सीढ़ियों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मंदिर की चारदीवारी का कार्य अंतिम दौर में हैं। श्रद्घालुओं के लिए तालाब के इर्द-गिर्द बेंच व लाइट लगाने का कार्य चल रहा हैं। शनिवार को एडीएम रणविजय सिंह विकास कार्यों का जायजा लेने पंचमुखी शिव मंदिर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पंचमुखी शिव मंदिर में चल रहे विकास व सुंदरीकरण कार्यों का बिंदुवार निरीक्षण किया। जांच आख्या शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद शेष धनराशि अवमुक्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed