{"_id":"579264c84f1c1b3c50c4bfa3","slug":"11-teachers-including-2-headmaster-stopped-salaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हेडमास्टर समेत 11 शिक्षकों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हेडमास्टर समेत 11 शिक्षकों का वेतन रोका
Sant Kabir Nagar
Updated Fri, 22 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में निरीक्षण के दौरान बीएसए ने बच्चों को प्रार्थना कराई। अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों है कि सुधरने का नाम हीं नहीं ले रहे है। शुक्रवार को बीएसए ने जब परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया तो वे विद्यालयों के हालात देखकर दंग रह गए। नाराज बीएसए ने दो हेडमास्टर समेत 11 शिक्षकों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण का निर्देश दिया है।
बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि खलीलाबाद विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय भगता सुबह नौ बजे बंद पाया गया है। विद्यालय पर तैनात सहायक अध्यापिका विनीता, चित्रलेखा का वेतन बाधित कर दिया गया है। इसके साथ ही विद्यालय पर संबद्ध प्रतिमा पांडेय ने संबद्धता समाप्ति आदेश लेने से इंकार किया है, उनका भी वेतन बाधित कर दिया गया है।
प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में तैनात सहायक अध्यापक रचना रानी और अजय सिंह अनुपस्थित मिले है। विद्यालय की स्थिति काफी खराब पाई गई है। विद्यालय पर प्रार्थना नहीं हो रही थी। विद्यालय काफी गंदगी मिली। इस पर दोनों शिक्षकों वेतन रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद विद्यालय पर बच्चों को प्रार्थना कराई। प्राथमिक विद्यालय जसोवर में तैनात सहायक अध्यापक प्रीतिमा पाल, प्रमिला पाल अनुपस्थित थी।
विज्ञापन
अनुपस्थित का कारण स्पष्ट नहीं था। शौचालय गंदा मिला है। रजिस्टर में छात्र संख्या 30 दर्ज था मौके पर छात्र संख्या शूून्य मिला है। जबकि अन्य दिनों में एमडीएम में छात्र संख्या दर्शाया गया है। दोनों का वेतन बाधित कर दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय बसहिया प्रथम में प्रधानाध्यापक कीर्ति पाल, सहायक अध्यापक दीपा यादव अनुपस्थित मिली है।
एमडीएम में तहरी की जगह चावल में दाल डालकर बनाया जा रहा था। दोनों का वेतन रोका है। प्राथमिक विद्यालय बसहिया द्वितीय पर सहायक अध्यापक अनुराधा सिंह जनवरी से नहीं आ रही हैं। उनका कोई प्रार्थना पत्र नहीं है। प्रधानाध्यापक दो दिन से गायब हैं। उनका प्रार्थना पत्र भी नहीं था। दोनों का वेतन रोक दिया गया है। इसके साथ ही सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बताया कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।