{"_id":"63a5e7c19f048575c4785ef1","slug":"11-lakh-people-did-not-get-preventive-vaccine-khalilabad-news-gkp4619291108","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 11 लाख लोगों को नहीं लगा एहतियाती टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 11 लाख लोगों को नहीं लगा एहतियाती टीका
विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित जनपदीय वैक्सीन एवं कोल्ड चैन स्टोर में बंद ताले।
- फोटो : KHALILABAD
11 लाख लोगों को नहीं लगा एहतियाती टीका
स्वास्थ्य विभाग का दावा 100 प्रतिशत हो चुका है कोरोनारोधी टीकाकरण
संतकबीरनगर। चीन में कोरोना की तबाही को देखते हुए जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जिले में 15,19,316 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाने के साथ 100 प्रतिशत टीकाकरण किया जा चुका है। हकीकत तो यह है कि अब तक 11 लाख लोगों को एहतियाती टीका लग ही नहीं पाया है। 97 हजार लोगों को दूसरा टीका भी नहीं लगा है। विभाग ने बचे लोगों के टीकाकरण के लिए शासन को वैक्सीन की डिमांड भेजी है।
कोरोना की दूसरी लहर के बाद शासन ने कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान चलाया। इसके लिए जिले में जगह-जगह शिविर लगाए गए। शासन से प्रतिदिन टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया जाता था, उसी लक्ष्य के सापेक्ष कार्य होता था। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मी, दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर्स, तीसरे चरण में 45 से 59 वर्ष के लोगों का टीकाकरण हुआ।
इसके बाद 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका लगाया गया। फिर 18 से 44 वर्ष और 15 से 17 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण हुआ। बाद में 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाया गया। जिले में 15,19,316 लोगों को टीका की प्रथम डोज लगाई गई है, जबकि 14,22,012 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इनमें 4,13,461 लोगों को एहतियाती टीका भी लगया जा चुका है। 11,05,855 लोग इस टीका से वंचित हैं। संवाद
विज्ञापन
....
जिले में टीकाकरण की स्थिति
स्वास्थ्य कार्यकर्ता
6921 को प्रथम, 7093 को द्वितीय और 7879 को एहतियाती टीका लग चुका है।
...
फ्रंट लाइन वर्कर्स
6551 को प्रथम, 7087 को द्वितीय और 16,211 को एहतियाती टीका लगा है।
...
12 से 14 वर्ष तक के बच्चे
76,930 को प्रथम और 70,098 को द्वितीय डोज लगा।
...
15 से 17 वर्ष तक के किशोर
1,27,253 को प्रथम और 1,21,001 को द्वितीय डोज लगा।
...
18 से 44 वर्ष तक के लोग
8,67,390 को प्रथम, 8,10,548 को द्वितीय 2,26,461 को एहतियाती टीका लगा।
...
45 से 59 वर्ष तक के लोग
2,64,468 को प्रथम, 2,43,463 को द्वितीय और 83,224 को एहतियाती टीका लगा।
...
60 वर्ष से ऊपर के लोग
1,69,803 को प्रथम, 1,62,722 को द्वितीय और 79,686 को एहतियाती टीका लगा।
...
कोट
जिले में कोरोनारोधी टीका का प्रथम डोज 15,19,316 लोगों को लगा चुका है। द्वितीय डोज 14,22,012 लोगों को लगा है। एहतियाती टीका 413461 लोगों को लगा है। अब भी 11,05,855 लाख लोगों को एहतियाती टीका नहीं लग पाया है। शासन से वैक्सीन की डिमांड की गई है।
डॉ एस रहमान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी