{"_id":"5c65af53bdec2273a83ba70b","slug":"11-couples-have-a-hand-in-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 जोडों ने थामा एक-दूजे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 जोडों ने थामा एक-दूजे का हाथ
Thu, 14 Feb 2019 11:41 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
11 जोडों ने थामा एक-दूजे का हाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। शहर के एक धर्मशाला में बृहस्पतिवार को मंगलम सेवा समिति की तरफ से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 11 जोड़ों का विवाह वैदिक-रीति रिवाज से कराया गया। नवदंपतियों को गृहस्थी के सामान समेत कई अन्य उपहार देकर विदा किया गया।
सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत बारातियों के स्वागत से हुआ। इसके बाद आयोजन स्थल पर बने मंडप में दूल्हा-दुल्हन को बिठाया गया। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की रस्म पूरा कराया। इसके बाद आयोजित आशीर्वचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्वांचल बैंक के चेयरमैन एके सिन्हा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज को नई दिशा मिलती है। शादियों में हो रहे खर्च से परिवारों पर अधिक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। विवाह की रस्म जीवन को नई राह दिखाती है। विशिष्ट अतिथि पूर्वांचल बैंक के महाप्रबंधक बीपी त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे आयोजन में समाज के हर वर्ग को हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार पवन श्रीवास्तव ने किया।