फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   104 positive

जिले में मिले 104 पॉजिटिव

Mon, 19 Apr 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
104 positive
जिले में मिले 104 पॉजिटिव
विज्ञापन

संक्रमितों की संख्या बढ़ी, एक्टिव केस 599 पहुंचा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में सोमवार को कोरोना ने फिर कहर बरपाया है। कुल 104 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनको होम आइसोलेट कर दिया गया। इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या 599 पहुंच गई है। स्वास्थ्य महकमा लगातार बाहर से आने वाले यात्रियों के अलावा अस्पतालों पर लोगों की जांच कर रहा है। इसके साथ ही लोगों से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

महाराष्ट्र व अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों में ज्यादातर लोग प्रतिदिन पॉजिटिव मिल रहे हैं। प्रभारी सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि जिले में लगातार बाहर से आने वालों लोगों में कोरोना का संक्रमण मिल रहा है। सोमवार को जिले में 104 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। मरीजों की संख्या मिलने पर उनके घर को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। 629 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 4244 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि 46 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 3703 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 599 एक्टिव केस हैं। 1207 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने कहा कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं अगर वे पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उन्हें एलटू अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है तो उन्हें होम आइसोलेट कर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले लोग कोरोना की जांच करा लें। इसके साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed