फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   103 people eligible under Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana

Sant Kabir Nagar News: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में 103 लोग पात्र

Tue, 01 Aug 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 01 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
103 people eligible under Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मत्स्य विभाग के संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पात्र व अपात्र आवेदनों पर चर्चा की गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय कुमार ने योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना में ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कुल 166 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनका सत्यापन जिलाधिकारी की गठित टीम जिसमे समस्त खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से किया गया। विभिन्न परियोजनाओं में कुल 103 पात्र 63 अपात्र आवेदनों का अनुमोदन किया गया। 103 पात्र आवेदकों का रेंडमाइजेशन कर निदेशालय को प्रेषित किया जाएगा।

इस अवसर पर सीडीओ संत कुमार, उप निदेशक मत्स्य ब्रजेश, प्रभात द्विवेदी, विजय कुमार, पीसी विश्वकर्मा, अरविंद सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed