फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ड़क दुर्घटना-कारण व निवारणॐ विषय पर भाषण प्रतियोगिता

ड़क दुर्घटना-कारण व निवारणॐ विषय पर भाषण प्रतियोगिता

Wed, 28 Nov 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
ड़क दुर्घटना-कारण व निवारणॐ विषय पर भाषण प्रतियोगिता
यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटना से बचें
विज्ञापन

वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट जरूर लगाएं : आशा यादव
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। यातायात माह के तहत बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद में जनपद स्तरीय ‘सड़क दुर्घटना कारण व निवारण’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक अध्ययन करने वाले विद्यालय से टॉप दो छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें टॉप पांच छात्र-छात्राओं को मंडल के लिए चुना गया।

संभागीय अधिकारी प्रवर्तन बस्ती अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस को कार्यक्रम कराने का मकसद यातायात नियमों को घर-घर पहुंचाना है। कोई सड़क दुर्घटना में हताहत होता है तो पूरा परिवार प्रभावित होता है। प्रधानाचार्य आशा यादव ने कहा कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। खास कर युवा वर्ग इस पर ध्यान दें। अभिभावक बच्चों के प्रति सचेत रहें। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कूड़ीलाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर के शिवम सिंह रहे, जबकि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा नसीम कुरैसी को द्वितीय, कूड़ीलाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर के सौरभ शुक्ला को तृतीय, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के शिवेंद्र पांडेय को चौथा व मेंहदावल की दिव्या और विजय लक्ष्मी को संयुक्त रूप से पांचवां स्थान प्राप्त हुआ। सहायक संभागीय अधिकारी प्रवर्तन अरविंद कुमार यादव ने बताया कि प्रथम स्थान पाने वाले को 21000, द्वितीय को 11000, तृतीय को 7000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। टॉप पांच छात्र-छात्राओं को पांच दिसंबर को बस्ती में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेना है। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक जहांगीर अंसारी ने किया, जबकि निर्णायक की भूमिका प्रधानाचार्य राजकीय धौरहरा नंदा चौधरी, शिक्षक सरस्वती पाठक व माला ने निभाई। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed