फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   कोहरे ने तानी चादर, गलन के साथ बढ़ी ठंड

कोहरे ने तानी चादर, गलन के साथ बढ़ी ठंड

Sat, 06 Jan 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
कोहरे ने तानी चादर, गलन के साथ बढ़ी ठंड
घने कोहरे के दौरान स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
संतकबीरनगर। ठंड व गलन का असर शनिवार को भी बना रहा। सुबह- शाम आसमान में तेज कोहरे के साथ हवा चल रही है, जिससे गलन बढ़ती जा रही है। दिन में हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन ठंड का असर बना रहा। कोहरे का असर ट्रेनों और बसों की स्पीड पर भी पड़ रहा है। वाहनों के चालक कोहरे की वजह से लाइट जलाकर चल रहे है।

कई दिनों से सुबह- शाम में कोहरा अधिक छा रहा है, जिससे लोगों को आने- जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह- शाम सड़कों पर लोग कम संख्या में दिख रहे है। शनिवार को भी कोहर का असर बना रहा, जिससे कई ट्रेने विलंब से चल रही थी। रोडवेज की बसों की स्पीड भी थम गई थी। ठंड के चलते लोग अलाव के सहारे रहे।वाहन चालक लापइट जलाकर चलने को मजबूर हुए। दूसरी तरफ ऊनी वस्त्रों की बिक्री करने वाले दुकानदार ठंड बढने से काफी खुश है। उन्हें अपनी दुकानदारी अच्छी होने की संभावना दिख रही है। दुकानदार मुकेश कुमार ने कहा कि ठंड के चलते ऊनी कपड़ों की बिक्री बढ़ी है। वैसे शाम छह बजे के बाद जलपान की दुकानों पर भी सन्नाटा छा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed