फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   मुखलिसपुर पुलिस चौकी भवन का हुआ लोकापर्ण

मुखलिसपुर पुलिस चौकी भवन का हुआ लोकापर्ण

Tue, 17 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
मुखलिसपुर पुलिस चौकी भवन का हुआ लोकापर्ण
संतकबीरनगर। मुखलिसपुर तिराहा पुलिस चौकी भवन का मंगलवार को डीएम और एसपी ने फीता काटकर लोकार्पण किया। डीएम मार्कंडेय शाही ने कहा कि जनता की सुरक्षा का दायित्व पुलिस पर है। पुलिस दिन-रात जनता की सुरक्षा में जुटी रहती है, लेकिन खुद की सुविधाओं का ख्याल भूल जाती है। ऐसे में पुलिस की सुविधा का ख्याल रखना भी जरुरी होती है। धनतेरस के दिन मुखलिसपुर तिराहा पुलिस चौकी को अपना भवन मिला है, यह शुभ सुंदेश है। यहां पुलिस कर्मियों को बैठने में आसानी होगी और कसबे की सुरक्षा भी ठीक प्रकार से हो सकेगी। डीएम ने कहा कि सदर विधायक ने चौकी को और सुद़ढ करने के लिए पांच लाख रुपये विधायक निधि से दिए जाने की बात बताई है। एसपी हेमराज मीणा ने कहा कि आमजन के सहयोग से पुलिस बेहतर काम करती है। चाहे अपराध रोकने का काम हो या फिर सूचनाएं बढ़ाने का। लोगों ने बढ़ चढ़ कर पुलिस का भरपूर सहयोग किया और आगे भी ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा है। चौकी का भवन मिला। इससे अब यहां पहुंच कर लोग तुरंत सूचना दे सकेंगे। इस सदर विधायक जय चौबे, अमरनाथ रुंगटा, कैलाश रूंगटा, बनार्जी लाल अग्रहरि, श्यामसुंदर वर्मा, देवेंद्र मिश्रा, श्रवण अग्रहरि, अमित जैन, विकास, यंत्रीमुनि राय, सेतभान राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed