फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   10 thousand target, 250 got the vaccine

10 हजार का लक्ष्य, 250 को लगी वैक्सीन

Sun, 03 Apr 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
10 thousand target, 250 got the vaccine
10 हजार का लक्ष्य, 250 को लगी वैक्सीन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने में लोग अब कम रुचि ले रहे हैं। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 10 गांवों में टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान 10 हजार लोेगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित था, जबकि सिर्फ 250 लोगों को ही टीका लगाया जा सका।
इस दौरान फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 वर्ष के ऊपर के लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। इसके साथ ही 12 से 14 वर्ष के बीच के बच्चों और किशोरों को भी टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. इंद्र विजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत रविवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 10 गांवों में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

टीकाकरण का कुल लक्ष्य 10 हजार रखा गया था। उसके 10,सापेक्ष 250 लोगों को टीका लगाया गया। इसके साथ ही फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 वर्ष के ऊपर के लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। सीएमओ ने बताया कि नवरात्र और अवकाश के चलते वैक्सीन लगवाने के लिए कम लोग आए। सोमवार से टीकाकरण में तेजी आने की उम्मीद है, क्योंकि विद्यालयों में विद्यार्थियों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed