{"_id":"5fea02f58ebc3e3b6e55c6bc","slug":"10-people-found-cm-awas-khalilabad-news-gkp3786700154","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ब्लॉकों के दस गरीबों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ब्लॉकों के दस गरीबों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन ब्लॉकों के दस गरीबों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास
- बघौली ब्लॉक के तीन, मेंहदावल के चार और खलीलाबाद के तीन लोग चयनित
- 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजेंगे आवास की पहली किस्त
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले के दस गरीबों का मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हो गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन लाभार्थियों के खाते में सीधे आवास की प्रथम किस्त भेजेंगे।
वित्तीय वर्ष 2020-21 में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जिले में दस लाभार्थियों को आवास दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके लिए पात्रता शर्तें है कि अतिवृष्टि अथवा बाढ़ में आवास ध्वस्त हो गया हो। संबंधित को तहसील प्रशासन से आर्थिक सहायता मिली हो। डीआरडीए के परियोजना निदेशक प्रमोद यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए इसमें बघौली ब्लॉक क्षेत्र के मदरहा के निवासी परशुराम पुत्र चंद्रबली, हरदी के मोहम्मद मोहसिन पुत्र बुल्ला और साकिर हुसैन पुत्र मोहम्मद उमर, खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र के नौहट गांव निवासी काजू पुत्र बुद्धिराम, कर्री गांव निवासी राधेश्याम पुत्र जंगबहादुुर और दुर्विजय पुत्र जंग बहादुुुर शामिल हैं। मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी किशोरी देवी पत्नी पतिराज, सरोज पत्नी जोखन, सरफरा गांव निवासी शिवनाथ पुत्र तीरथ और दुर्गजोत निवासी तसलीमुन्निशा पत्नी तुफैल का आवास स्वीकृत हुआ है।
00000
तीन किस्तों में मिलेंगे 1.20 लाख रुपये
प्रत्येक लाभार्थी को आवास के लिए तीन किस्तों में 1.20 लाख रुपये मिलेगा। प्रथम किस्त 40 हजार रुपये, द्वितीय किस्त 70 हजार रुपये और तीसरी किस्त दस हजार रुपये दिया जाएगा। 100 दिन के भीतर लाभार्थी को अपना आवास पूर्ण कराना होगा।
विज्ञापन
000000
123 लाभार्थियों का बन चुका है सीएम आवास
वर्ष 2018-19 में मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू हुई थी। उस वित्तीय वर्ष में 67 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया था। जबकि वित्तीय वर्ष 2019-20 में 56 लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। दोनों वित्तीय वर्षों में कुल 123 लाभार्थी योजना का लाभ पाएं।