फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   10 clubs will be formed in schools to enhance the skills of students.

Sant Kabir Nagar News: विद्यार्थियों का कौशल निखारने स्कूलों में बनेंगे 10 क्लब

Sun, 02 Nov 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 02 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
10 clubs will be formed in schools to enhance the skills of students.
संतकबीरनगर। जिले के 18 पीएमश्री विद्यालयों में विद्यार्थियों के चतुर्दिक विकास के लिए 10 अलग-अलग क्लबों का गठन होगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों का कौशल भी निखारा जाएगा। गठित क्लबों की मुख्य गतिविधि प्रत्येक शनिवार को अंतिम दो कक्षा के दौरान आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए शासन की तरफ से प्रति पीएमश्री विद्यालय 10-10 हजार रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। इस धनराशि से विद्यालय में कला, संगीत, नाटक संबंधी वाद्ययंत्र तथा कास्ट्यूम आदि खरीदे जाएंगे। जिले में 805 प्राथमिक, 102 उच्च प्राथमिक और 250 कंपोजिट विद्यालय सहित कुल 1247 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें पंजीकृत एक लाख तीन हजार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने को लेकर तमाम प्रयोग किए जा रहे हैं। इन्हीं विद्यालयों में से दो चरणों में 18 विद्यालयों को पीएमश्री विद्यालय के तौर पर चयनित किया गया है।
विज्ञापन

अब इन स्कूलों में पढ़ाई के साथ ही बच्चों में विकासात्मक सोच और क्षमता की वृद्धि के लिए क्लबों का गठन होगा। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय में ईको क्लब, स्पोर्ट्स क्लब, गणित क्लब, विज्ञान क्लब, भूगोल क्लब, रीडिंग क्लब, सिविक सेंस क्लब, डिजिटल इनिशिएटिव क्लब, कला-संगीत, नाटक और योग क्लब का गठन किया जाना है। स्कूलों में गतिविधियों का संचालन शिक्षकों की देखरेख में होगा। इसके लिए सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। क्लब के माध्यम से पौधरोपण, खेल प्रतियोगिताएं, योगाभ्यास, कला, संगीत, नाटक, रंगमंच, रोल-प्ले आदि के साथ पठन-पाठन संबंधी गतिविधियां भी कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पुस्तक चर्चा और कहानियां सुनाने के कार्यक्रम प्रमुख हैं। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि पीएम श्री विद्यालयों में ईको क्लब से पर्यावरण संरक्षित होगा। इसके तहत पौधारोपण किया जाएगा और उसकी देखभाल भी की जाएगी। स्पोर्ट्स क्लब के तहत खेल प्रतियोगिताएं होंगी और योगाभ्यास कराया जाएगा। गणित एवं विज्ञान क्लब के तहत गणितीय पहेलियों से लेकर गणित किट, विज्ञान किट एवं आईसीटी का प्रयोग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed