{"_id":"61acfd837c5a3203e9688387","slug":"10-booked-in-attack-khalilabad-news-gkp418823328","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठही खुर्द गांव में प्रधान के चचेरे भाई पर हमला, 10 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठही खुर्द गांव में प्रधान के चचेरे भाई पर हमला, 10 पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठही खुर्द गांव में प्रधान के चचेरे भाई पर हमला, 10 पर केस
धनघटा। क्षेत्र के मुठही खुर्द गांव के प्रधान के घर शनिवार की रात गांव के ही कुछ लोगों उत्पात मचाया। प्रधान के चचेरे भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की नियत से फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया है।
रामपाल सिंह का आरोप है कि उनके चचेरे भाई उमेंद्र सिंह ग्राम प्रधान हैं। शनिवार की रात लगभग नौ बजे गांव के आठ-दस लोग फायरिंग करते हुए प्रधान के दरवाजे पर पहुंच गए। प्रधान के बचाव में उनका बेटा अक्षय सिंह पहुंचा तो उसे मारने-पीटने लगे। वह जान बचा कर घर भाग आया। पीछा करते हुए वे लोग आ गए। बेटे के बचाव में वह पहुंचे तो उन्हें भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनकी हालत गंभीर होने पर सीएचसी मलौली से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार पाठक ने बताया कि घटनास्थल से कारतूस के दो खोखे बरामद किए गए हैं। इस मामले में जीत बहादुर शर्मा समेत 10 लोगों के विरुद्ध बलवा समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।