फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   10 arrest

मुक्त कराए गए 28 गोवंशीय, 10 पशु तस्कर गिरफ्तार

Thu, 01 Aug 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
10 arrest
दुधारा पुलिस ने 10 गातस्करों को पकड़ा। - फोटो : KHALILABAD
मुक्त कराए गए 28 गोवंशीय, 10 पशु तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

दुधारा पुलिस ने बाघनगर से पकड़े 26 और उपधि गांव की नहर से पकड़े गए दो पशु
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह बाघनगर गांव के पास स्थित बगीचे से 26 गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया है। ये पशु वध के लिए यहां एकत्र किए जा रहे थे। इसके अलावा बुधवार की रात उपधि गांव के पास से भी दो पशु पकड़े हुए। इन मामलों में पुलिस ने कुल 10 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पशु अभी थाना परिसर में ही रखे गए हैं। शुक्रवार तक इन्हें आश्रय केंद्रों पर भेजा जाएगा।
एसओ दुधारा प्रदीप सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे बाघनगर गांव में बड़ी संख्या में पशुओं के एकत्र किए जाने की सूचना मिलने पर छापे की कार्रवाई की गई। इस दौरान गांव के पास स्थित बगीचे में 26 गोवंशीय पशु मिले। यहां से आठ लोग भी पकड़े गए। पकड़े गए लोगों में शमशेर, मोहम्मद सलीम, निसार अहमद, हजरत अली, जुनैद अहमद, आरिफ, आशिक अहमद व मोहम्मद नजर शामिल थे। सभी इसी गांव के रहने वाले हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पशुओं को एकत्र किए जाने एवं पुलिस की छापे की खबर सुबह इलाके में फैली तो तरह-तरह की चर्चा होने लगी। पुलिस पकड़े गए पशुओं व तस्करों को लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन

इसके अलावा इसी थाना क्षेत्र में बुधवार को रात करीब 10 बजे उपधि गांव स्थित नहर की पटरी पर से भी दो गोवंशीय पशुओं के साथ दो तस्कर अजीब व फिरोज निवासी ग्राम सफियाबाद पकड़े गए। इनके कब्जे से दो चाकू भी बरामद किए गए। बाघनगर व उपधि गांव से पकड़े गए सभी 10 पशु तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में एसआई जितेंद्र यादव, चंद्रभान तिवारी, चंद्रप्रकाश सिंह, अवधेश पांडेय व हेड कांस्टेबल कामेश्वर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
सूचना देने की चेतावनी देकर छोड़ा गया
संतकबीरनगर। बाघनगर गांव में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पशु पकड़े जाने के प्रकरण में पुलिस ने तस्करों के अलावा भी कई अन्य लोगों से पूछताछ की। कई संभ्रांत लोगों को बुलाकर मामले की जानकारी ली गई। बड़ी कार्रवाई की चर्चा होते ही पुलिस पर भी दबाव बढ़ने लगा। इसके बाद थाने बुलाए गए लोगों को भविष्य में सचेत रहने व ऐसी स्थिति में पुलिस को तत्काल सूचना देने की चेतावनी के साथ छोड़ा गया। इसकी भी इलाके में खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed