फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   10,750 people got the anti-coronavirus vaccine

10,750 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगी

Sat, 01 Jan 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
10,750 people got the anti-coronavirus vaccine
10,750 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगी
विज्ञापन

-टीकाकरण का कुल लक्ष्य था 23,500
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शनिवार को जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 179 गांवाें में कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 23,500 था, जिसके सापेक्ष 10,750 लोगों को टीका लगाया गया।

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत शनिवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 179 गांवाें में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2600 रखा गया था, जिसके सापेक्ष 898 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2500 के सापेक्ष 620, नाथनगर में 2600 के सापेक्ष 1880, सांथा में 2500 के सापेक्ष 760, सेमरियावां में 2400 के सापेक्ष 2210, मेंहदावल में 2600 के सापेक्ष 720, हैंसर बाजार में 2500 के सापेक्ष 1500, बेलहर में 2500 के सापेक्ष 367, बघौली में 2500 के सापेक्ष 1600, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 600 के सापेक्ष 50 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 200 के सापेक्ष 145 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed