{"_id":"648a92175bbd44a59c099a47","slug":"sanjeev-murder-case-update-shooter-vijay-three-day-custodial-remand-approved-prepare-list-of-questions-to-ask-2023-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jeeva Murder: विजय... किसके इशारे पर तुमने जीवा को मार डाला? क्या तुम पहले से उसे जानते थे, ये सवाल पूछेगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jeeva Murder: विजय... किसके इशारे पर तुमने जीवा को मार डाला? क्या तुम पहले से उसे जानते थे, ये सवाल पूछेगी टीम
Thu, 15 Jun 2023 10:56 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 15 Jun 2023 10:56 AM IST
सार
कुख्यात संजीव जीवा की हत्या के मामले में कोर्ट ने शूटर विजय की तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की है। अब पुलिस प्रयास करेगी कि अनसुलझे सवालों के जवाब उससे उगलवा सके। खासकर ये पता हो सके कि किसके इशारे पर उसने वारदात को अंजाम दिया। मुख्य साजिशकर्ता आखिर कौन है?
विज्ञापन
Sanjeev Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा हत्याकांड में बुधवार को कोर्ट ने शूटर विजय की तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की है। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे से शनिवार शाम पांच बजे तक विजय कस्टडी रिमांड पर रहेगा।
इस दौरान पुलिस प्रयास करेगी कि अनसुलझे सवालों के जवाब उससे उगलवा सके। खासकर ये पता हो सके कि किसके इशारे पर उसने वारदात को अंजाम दिया। मुख्य साजिशकर्ता आखिर कौन है? पुलिस अधिकारियों के अलावा विवेचना कर रही टीमें जीवा से पूछताछ करेंगी।
सात जून एससीएसटी कोर्ट के भीतर पेशी पर आए संजीव को गोलियों से भून दिया गया था। मौके से शूटर विजय यादव उर्फ आनंद को पकड़ा गया था। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसको कोर्ट में पेश किया था। जहां से वह जेल भेजा गया था। इस बीच विवेचक ने विजय को कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने पांच दिन की रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने अर्जी पर सुनवाई के लिए बुधवार का दिन तय किया था। सुनवाई करने बाद कोर्ट ने विजय की तीन दिन की कस्टडी रिमांड मंजूर की। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दौरान उससे पूछताछ की जाएगी। वहीं जब बुधवार को विजय को कोर्ट में पेश किया गया तो भारी पुलिस बल की तैनाती की गई।

सशर्त रिमांड मंजूर की
कोर्ट ने आरोपी को रिमांड पर दिये जाने का आदेश करते हुए विवेचक को निर्देश दिया है कि वह आरोपी को रिमांड पर लेते समय और रिमांड की कार्यवाही पूरी होने के बाद जेल में दाखिल करते समय उसका मेडिकल करवाएंगे। मेडिकल रिपोर्ट को कोर्ट में पेश करना होगा।

कोर्ट ने आगे कहा कि विवेचक पूछताछ के दौरान आरोपी को शारीरिक या मानसिक किसी भी प्रकार से प्रताड़ित नहीं करेंगे। रिमांड के दौरान तथा बरामद समान की वीडियोग्राफी करवाकर कोर्ट में पेश करेंगे। कोर्ट ने एक और शर्त जोड़ते हुए कहा की यदि आरोपी चाहे तो वह अपना वकील इस रिमांड के दौरान एक निश्चित दूरी पर रख सकता है, हालांकि वकील किसी भी प्रकार से विवेचना में हस्तक्षेप नहीं करेंगे।
इन शहरों में ले जा सकती है पुलिस
शूटर विजय जौनपुर का रहने वाला है। उससे पूछताछ में सामने आया था कि वह तीन साल तक मुंबई में रहा। बहराइच के रास्ते लखनऊ पहुंचा और बिहार के मुंगेर से उसने रिवाल्वर ली थी। इसलिए रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी को इन शहरों में ले जाकर पूछताछ कर सकती है। जो बयान दिए थे और जो अब वह बताएगा उसकी भी तस्दीक पुलिस करेगी।

पूछताछ के लिए सवालों की सूची तैयार
- वारदात का मुख्य साजिशकर्ता कौन है?
- किसके इशारे पर उसने जीवा को गोलियों से भूना?
- क्या वह पहले से जीवा को जानता था?
- रिवाल्वर कहां, किसने और कैसे मुहैया कराई?
- मुंबई में वह कहां रहता था और क्या करता था?
- लखनऊ कैसे और कब आया? कहां ठहरा?
- वारदात के वक्त साथ में कौन कौन साथी मौजूद थे?
- किस तरह से पूरी साजिश रची गई?
- वकील के वेश में वारदात को अंजाम देने के पीछे किसका माइंड था?
- जीवा की पहचान किसी ने कराई या उसने खुद फोटो के जरिये की?
- सात जून से पहले कब कब कोर्ट गया? क्या पहले भी हत्या की कोशिश कर चुका था?
- नेपाल में कथित असलम से कैसे मुलाकात हुई?
- वह खुद नेपाल कैसे पहुंचा?
- मोबाइल व सिम आदि किसने मुहैया कराया?
- वारदात की साजिश कब से रची जा रही थी?