{"_id":"3d02119e-6397-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"sanatkada-festival-started-from-one-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनतकदा का लखनऊ फेस्टिवल एक से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनतकदा का लखनऊ फेस्टिवल एक से शुरू
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2013 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तशिल्पियों के लिए काम करने वाली सनतकदा संस्था का लखनऊ फेस्टिवल एक फरवरी से शुरू होगा। पांच फरवरी तक चलने वाले समारोह में प्रसिद्ध गायिका शुभा मुद्गल, लोकप्रिय बैण्ड इंडियन ओशन, प्राचीन कला दास्तानगोई के साथ ही भातखण्डे संगीत संस्थान की कुलपति श्रुति सडोलीकर का कार्यक्रम खास आकर्षण होगा।
विज्ञापन
मुख्य समारोह जहां कैसरबाग बारादरी में होगा वहीं सायंकाल के सांस्कृतिक कार्यक्रम अवध जिमखाना क्लब में होंगे। महोत्सव की खास बात यह भी होगी कि इसमें शिल्प बाजार का आयोजन तो होगा ही, लखनऊ के पुराने बाजारों की चहल कदमी, शतरंज और किस्सागोई, कैसरबाग की हेरिटेज वॉक, पारम्परिक व्यंजनों का उत्सव भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
महोत्सव की शुरूआत एक फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे शिल्प बाजार से होगी। उसी दिन अवध जिमखाना क्लब में रात्रि आठ बजे से महमूद फारुकी और दानिश हुसैन दास्तानगोई का कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। महोत्सव में दो फरवरी को अपराह्न तीन बजे बारादरी में किस्सागोई और सायं पांच बजे उर्दू शायरी की कहानी-सईद नकवी की जुबानी कार्यक्रम होगा जबकि, सायं सात बजे से अवध जिमखाना में श्रुति सडोलीकर गायन प्रस्तुत करेंगी।
विज्ञापन
तीन फरवरी को बारादरी में दोपहर 12 बजे पुस्तक का लोकार्पण, दिन में एक बजे व्यंजन उत्सव, अपराह्न तीन बजे किस्सागोई और सायं सात बजे से अवध जिमखाना क्लब में शुभा मुद्गल का गायन होगा। महोत्सव के अंतर्गत अवध जिमखाना क्लब में चार फरवरी को सायं सात बजे से बॉउल और पांच फरवरी को सायं सात बजे से इंडियन ओशन बैण्ड का कार्यक्रम होगा।
दो से पांच फरवरी तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे प्रेस क्लब से कैसरबाग हेरिटेज वॉक निकाली जाएगी जो कैसरबाग के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी और जिसमें नगर के प्रमुख संस्कृतिकर्मी शरीक होंगे। व्यंजन उत्सव में घर के बने अवधी व्यंजनों के अतिरिक्त हैदरबादी, बंगाली और उत्तर पूर्वी पकवानों को खास तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा।