फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Zubair of Chandausi beats Sandeep of Delhi

चंदौसी के जुबैर ने दिल्ली के संदीप को दी पटखनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Zubair of Chandausi beats Sandeep of Delhi
संभल। कस्बा सिरसी में सय्यद जमालुद्दीन उर्फ दादा मखदूम के उर्स मेले हुजूम में मंगलवार को आयोजित राष्ट्रीय विराट एकता कुश्ती प्रतियोगिता में पहली कुश्ती सैफनी के खली व बागपत के शोकेंद्र पहलवान के बीच रही। दोनों के बीच मुकाबला बराबरी का रहा।
विज्ञापन

दूसरी कुश्ती चंदौसी के जुबैर व दिल्ली के संदीप के बीच रही। इसमें जुबैर विजयी रहे। तीसरी कुश्ती राजस्थान के श्री गंगानगर के बिल्ला व अजमेर के रिजवान बाबा के बीच रही। यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। चौथी और सबसे रोमांचक कुश्ती जम्मू के जावेद गनी व ग्वालियर से आए नकाबपोश पहलवान सुलेंद्र के बीच रही। इसमें जावेद गनी विजयी रहे। पांचवीं और अंतिम कुश्ती अजमेर के रिजवान बाबा व हरियाणा के करनाल के मन्नू के बीच रही। इसमें रिजवान बाबा विजयी रहे।
विज्ञापन

इस दौरान परवेज प्रधान, चौधरी उरूज आलम, चौधरी हादी रजा, चौधरी फैजान, अजीजुल हसन, माहिर रजा, मजाहिर हुसैन, नईम कुरैशी, हाजी मुनव्वर, चौधरी हैदर अब्बास, मोहम्मद कोनेन जैदी, दानिश, चौधरी मोहम्मद अली, मोहम्मद आरिफ, बलधारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed