फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth took oath of national unity

Sambhal News: युवाओं ने राष्ट्रीय एकता की ली शपथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Youth took oath of national unity
संभल के एमजीएम कॉलेज में पटेल जयंती कार्यक्रम में बोलते प्राचार्य डॉ.योगेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : samvad
संभल। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। स्कूल कॉलेजों में कार्यक्रम में उनके राष्ट्र के निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला गया। रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में युवाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया। एमजीएम कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। मुख्य वक्ता डॉ.नीलेश कुमार ने आज के भारत को सरदार पटेल द्वारा मूर्त रूप देने पर प्रकाश डाला। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र सिंह ने लौह पुरुष की वर्तमान संदर्भों में उपयोगिता पर विचार रखे। द्वितीय सत्र में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता दिवस के स्लोगन के नारे लगाकर यूनिटी मार्च किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.नेमपाल सिंह ने धन्यवाद किया। मुख्य बाजार में एकता पुलिस चौकी पर स्थापित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर समाजसेवियों ने माल्यार्पण किया और उनके आदर्श जीवन को लेकर विचार रखे। वहीं हिंदू जागृति मंच के तत्वावधान में लोकतंत्र रक्षक सेनानी चौधरी महीपाल सिंह के नेतृत्व में अजय कुमार शर्मा, दुर्वेश सैनी, राजेंद्र सिंह गुर्जर, उमेश श्रीमाली आदि ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

000000000000000000
दृढ़ संकल्पित व्यक्तित्व के धनी थे पटेल
संभल। जूनियर हाईस्कूल बैटला में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उनके जीवन संदेश एक भारत श्रेष्ठ भारत पर बच्चों द्वारा एकता, समरसता और राष्ट्रभाव को मजबूत करने के लिए विचार दिए गए। शिक्षक नईमुद्दीन अली ने कहा कि सरदार पटेल एक मजबूत, अडिग व दृढ़ संकल्पित व्यक्तित्व के धनी थे। इस दौरान सूरज सिंह, चंचल, ऋतु खन्ना, मीनाक्षी निमेष आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

000000000000000
सपाइयों ने मनाई जयंती, मरीजों को फल बांटे
संभल। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी फिरोज खां के पक्का बाग स्थित कार्यालय में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर मालार्पण किया। वहीं गोष्ठी भी आयोजित हुई। सपा नेता फिरोज खां ने कहा कि सरदार पटेल एक दृढ़ संकल्प वाले कुशल प्रशासक थे, जिनके प्रयासों और निर्णय के कारण देश की स्वतंत्रता के बाद 565 रियासतों को भारत देश में सम्मिलित किया गया। उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। सपाइयों ने अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान रामरहीस यादव, आरिफ खां, छोटे खां, इमरान खां, वीरेश यादव आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000
स्वतंत्र भारत के एकीकरण में पटेल की भूमिका अतुलनीय
संभल। जिला कांग्रेस कमेटी संभल व नगर कांग्रेस कमेटी चंदौसी की ओर से दो महान राष्ट्रनायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने कहा कि इंदिरा गांधी ने आपातकालीन चुनौतियों का सामना किया तथा बांग्लादेश मुक्ति में निर्णायक भूमिका निभाई। उनकी दूरदर्शिता आज भी प्रेरणा देती है। कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्वतंत्र भारत के एकीकरण में अतुलनीय भूमिका अमर है। इस दौरान साहू संजीव कुमार, डीके वाल्मीकि, कोस्तुभ रस्तोगी, संजय सक्सेना आदि रहे।
वहीं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से चौधरी सराय स्थित तरीन कैंपस में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर गोष्ठी हुई। सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं महान स्वतंत्रता सेनानी आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई। मौके पर शिव किशोर गौतम, मुशीर खान तरीन व दाऊद पाशा आदि रहे। संवाद
00000000000000000
सरदार पटेल ने देखा अखंड भारत का सपना
संभल। जवाहर लाल मेमोरियल नगर पंचायत इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि उन्होंने अखंड भारत का सपना देखा। सभी छोटी-छोटी रियासतों को मिलाकर संपूर्ण भारत का निर्माण करने में सहयोग दिया। इसी के दृष्टिगत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इस दौरान अस्बू अली, नूरे हसन, शादाब आलम, राकेश शर्मा आदि रहे। संवाद
00000000000000
भारतीय सद्भावना मंच ने मनाई जयंती
संभल। सिरसी रेलवे क्रॉसिंग पर स्थित कोल्ड स्टोर के गेस्ट हाउस में भारतीय सद्भावना मंच गो प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक एवं संभल नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन हाजी नुसरत इलाही के नेतृत्व में सरदार भाई वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल देश के सच्चे हितैषी थे और अपना पूरा जीवन जनसेवा में समर्पित कर दिया। इस दौरान मेंबर अहसान, शफिया कुरैशी व मोहम्मद असलम आदि रहे। संवाद
00000000000000
बच्चों ने दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश
संभल। नखासा थाना पुलिस ने गांव हबीबपुर में सरदार पटेल की जयंती पर दौड़ कराई गई। जिसमें 15 से अधिक पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में बच्चों ने दौड़ लगाई। राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। विजेता बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार बालियान, नरेंद्र सिंह आदि रहे। व्यवस्था में शिफा मेडिकल एंड वेलफेयर एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट की भागीदारी रही। ट्रस्ट के जावेद उल्लाह और नावेद उल्लह एडवोकेट रहे। संवाद

0000000000000
1600 मीटर दौड़ में नासिर ने मारी बाजी
सिरसी। थाना हजरतनगर गढ़ी की ओर से पटेल जयंती पर दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। इसमें 200 युवाओं ने हिस्सा लिया। युवाओं ने जमालपुर से अढ़ौला तक 1600 मीटर की दौड़ लगाई। नासिर ने पहला, रिजवान ने दूसरा और नीरज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर ने विजेताओं को शील्ड, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान एसएस आई सुनील कुमार, शिशंक, दीपेंद्र व पप्पू मलिक आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed