फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth slips while getting off moving train; both legs severed.

Sambhal News: चलती ट्रेन से उतरते वक्त फिसला युवक, दोनों पैर कटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Youth slips while getting off moving train; both legs severed.
चंदौसी (संभल)। सद्भावना एक्सप्रेस से उतरते समय फिसलकर गिरने से युवक के दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसा रविवार रात चंदौसी रेलवे स्टेशन पर हुआ।
विज्ञापन

मिलक मौलागढ़ निवासी 35 वर्षीय सर्वेश मुरादाबाद की एक निजी फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। आरपीएफ के अनुसार, वह रोज की तरह रविवार रात सद्भावना एक्सप्रेस से चंदौसी लौट रहे थे। ट्रेन प्लेटफार्म नंबर-एक पर पहुंची ही थी कि सर्वेश चलती ट्रेन से उतरने लगे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनके दोनों पैर कट गए।
विज्ञापन

घटना के बाद प्लेटफार्म पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ मौके पर पहुंची और घायल को ई-रिक्शा से सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरवेंद्र सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेश के बड़े भाई जगदीश ने बताया कि वह मुरादाबाद में रहकर निजी फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। रविवार रात घर लौटते समय यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed