{"_id":"61c2325092c7782db131f5a0","slug":"youth-shot-for-money-transaction-serious-chandausi-news-mbd4134527113","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये के लेन-देन को लेकर युवक को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये के लेन-देन को लेकर युवक को मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। कोतवाली क्षेत्र के रामबाग रोड स्थित अक्रूरजी पुरम के सामने मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे रुपये के लेन-देन के विवाद को लेकर युवक को गोली मार दी। घायल ने मोबाइल से घटना की सूचना अपने बड़े भाई को दी। मौके पर पहुंचे भाई ने घायल को बाइक पर बैठाकर सीएचसी लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। सीएचसी में पहुंच प्रभारी निरीक्षक ने घटना की जानकारी की। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
कोतवाली क्षेत्र के छोटे लाल कालोनी निवासी विकास (27) अपने परिचित अंकुश के पास रामबाग रोड स्थित अक्रूरजी पुरम के पास मिलने गया था। पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। वहां आरोपी ने विकास को तमंचे से गोली मार दी। गोली दाये हाथ के कंधे में लगकर पार हो गई। घायल ने घटना की सूचना अपने बड़े भाई ब्रज मोहन सिंह को मोबाइल से दी। घटना की जानकारी होने पर भाई मौके पर पहुंचा, तो विकास जमीन पर पड़ा था। ब्रजमोहन सिंह ने किसी तरह अपने भाई को बाइक पर बैठाया और उपचार को सीएचसी लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। अस्पताल में घायल विकास ने पुलिस को बताया कि अंकुश ने उसे गोली मारी है। घायल युवक के भाई ब्रजमोहन सिंह ने बताया कि उसके भाई विकास कुमार का रुपये के लेन-देन को लेकर हाथी वाली गली निवासी अंकुश से विवाद चल रहा था। मंगलवार को भी उसका भाई विकास आरोपी से बात करने गया था। तभी आरोपी युवक ने विकास के सीधे हाथ के कंधे में गोली मार दी। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल सीएचसी पहुंचे और घायल के भाई ब्रजमोहन सिंह से घटना की जानकारी की। घटना की तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई है।
----
घायल युवक ने पैसों के लेनदेन को लेकर गोली मारने का आरोप लगाया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विद्युत गोयल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंदौसी।