फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth protested by blocking the road for mini stadium

Sambhal News: मिनी स्टेडियम के लिए युवाओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Tue, 06 Feb 2024 03:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 06 Feb 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Youth protested by blocking the road for mini stadium
मढ़न। असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव गुमसानी में खाली पड़ी मंगल दल की भूमि पर मिनी स्टेडियम बनाए जाने की मांग के लिए युवाओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। अधिकारियों से जल्द संज्ञान लेकर स्टेडियम बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को युवा मंगल दल की भूमि पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। गांव निवासी रितिक राजपूत ने बताया कि गांव में युवा मंगल दल की जमीन काफी समय से खाली है। इस पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। इस कारण युवा खेल नही पाते हैं। हमारी मांग है कि इस भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए मिनी स्टेडियम बनाए जाने की कार्रवाई जल्द की जाए। बताया कि अब से पहले भी कई बार स्टेडियम के लिए शिकायत कर चुके हैं। लेकिन शिकायत बाद भी अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। प्रदर्शन करने वालों में नूर मोहम्मद, अर्पित कुमार, अरबाज खान, राजकुमार सिंह, रिंकू, चंद्रा सिंह, अदनान सैफी, राजुकमार, चिंटू सिंह, मोनू, रविंद्र सिंह, आकाश कुमार, कृष्णा कुमार, विक्की कुमार, जसवंत सिंह, अजय, अंकित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed