फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   youth man suicide in sambhal

शादी के 50 दिन बाद गृह क्लेश के चलते युवक ने सीने में दाग ली गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
youth man suicide in sambhal
बहजोई। गृह क्लेश के चलते शादी के 50 दिन बाद युवक ने अपने सीने में गोली दाग ली। परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते, चंद ही मिनटों में युवक की सांसें थम गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग भी गमगीन रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सोमवार को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे करीब कोतवाली क्षेत्र के गांव आलपुर मैथरा निवासी युवक भुवनेश पुत्र राजेंद्र सिंह (20) ने गृह क्लेश के चलते अपने सीने में बायीं ओर गोली मार ली।
विज्ञापन

पत्नी कुछ समझ पाती, तब तक भुवनेश ने दम तोड़ दिया। परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। बड़े भाई भूरे सिंह ने बताया कि सुबह भुवनेश व उसकी पत्नी में कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन

वह दोनों घर में कमरे में ही थे। परिवार के अन्य लोग घर से बाहर थे। तभी भुवनेश ने अपने सीने में बायीं ओर तमंचे से गोली मार ली और कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया। भुवनेश की शादी बीती 23 मई 2020 को थाना गुन्नौर के गांव शूरपुर से हुई थी। वहीं हल्का इंचार्ज उप निरीक्षक विकेश राणा ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed