{"_id":"61fc30173b0046049c6bec31","slug":"youth-killed-two-injured-in-bike-collision-sambhal-news-mbd4178782124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गवा(संभल)। रजपुरा-गवां मार्ग पर रसूलपुर के निकट दो बाइकें आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। उपचार के लिए ले जाते वक्त राजू की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका उपचार चल रहा है।
रजपुरा थाना क्षेत्र के जहानपुर निवासी राजू (30) पुत्र प्रेम और अतर सिंह बाइक से रजपुरा से गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे घर लौट रहे थे। जैसे ही रसूलपुर के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार राजू और अतर सिंह घायल हुए जबकि दूसरी बाइक पर सवार बेहटकरन निवासी नीलकमल पुत्र रतन सिंह को चोट लगी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए रजपुरा सीएचसी अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
अलीगढ़ जाते समय राजू की मौत हो गई। राजू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। राजू की पत्नी श्रीवती और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार युवक किसान था। शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेजा है। रजपुरा थाना इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।