फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth found guilty in assault case sentenced to one year

मारपीट के मामले में दोषी मिले युवक को एक साल की सजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Youth found guilty in assault case sentenced to one year
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव में साढे़ पांच वर्ष पूर्व छेड़खानी और गाली देने का विरोध करने पर मनबढ़ युवक ने युवती के परिजनों पर हमला कर मारपीट किया था। इस मामले में आरोपी बने युवक को सुनवाई के बाद सिविल जज सीनियर डिविजन मयंक त्रिपाठी ने दोषी पाया और एक साल के कारावास के साथ साढ़े तीन हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

सहायक अभियोजन अधिकारी ने बताया कि कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने 17 सितंबर 2016 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें युवती ने गांव निवासी युवक रुपकिशोर को नामजद किया था। पीड़िता ने बताया कि रात नौ बजे के करीब वह अपने पिता व भाई के साथ घर में बैठी थी। तभी रुपकिशोर अपने साथियों के संग उसके घर में घुस आया। साथ ही उसके पिता पर विरोधियों को बैठने का आरोप लगाते हुए गाली देने लगा। जब उसने विरोध किया, तो आरोपी उसे खींचकर कमरे में ले गया और उसके संग अभद्रता की। इस दौरान उसने उसके साथियों ने उसके साथ उसके पिता और भाई की लाठी डंडों से पिटाई की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी रुपकिशोर व उसके साथियों को नामजद किया था। इस मामले की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिविजन मयंक त्रिपाठी ने सुनवाई की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी मयंक त्रिपाठी ने आरोपी युवक रुपकिशोर को एक साल के कारावास और 3500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed