फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth found dead in guest house room in Sambhal s Chandausi

Sambhal: गेस्ट हाउस में मिला युवक का शव, संचालक फरार, दोनों हाथों पर थे ऐसे निशान

Thu, 29 Dec 2022 05:41 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 29 Dec 2022 05:41 PM IST
सार

युवक की मौत के बाद गेस्ट हाउस संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक नशे का आदी था। इंजेक्शन की ओवरडोज से युवक की मौत की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Youth found dead in guest house room in Sambhal s Chandausi
मृतक रोहित (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के चंदौसी में माल गोदाम रोड स्थित गुप्ता गेस्ट हाउस के कमरे में रात से घर से गया रेलवे कॉलोनी निवासी रोहित शर्मा (26) बेसुध पड़ा मिला। सूचना पर परिजन युवक को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद गेस्ट हाउस संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक नशे का आदी था। इंजेक्शन की ओवरडोज से युवक की मौत की आशंका जताई है। परिजन भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। अभी तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित रेलवे कॉलोनी निवासी खुशीराम रेलवे में केबिल मैन के पद पर कार्यरत हैं। उनका बेटे रोहित ने देहरादून से बीएमएलडी का कोर्स किया है। उसका मालगोदाम रोड स्थित गुप्ता गेस्ट हाउस पर आना-जाना था। रोहित बुधवार की रात साढ़े दस बजे गेस्ट हाउस पर पहुंचा और रात भर गेस्ट हाउस में रहा। गुरुवार की दोपहर 12 बजे युवक की हालत बिगड़ी तो गेस्ट हाउस पर कार्य करने वाले युवक गोपाल ने उसी के मोबाइल पर रोहित के भाई अरुण शर्मा को फोन किया।

विज्ञापन

बताया कि रोहित की हालत खराब है। कुछ देर बाद अरुण परिजनों के साथ गेस्ट हाउस पर पहुंचे। तो रोहित नीचे कमरे में बेड पर बेसुध पड़ा था। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंची। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन युवक का शव लेकर गेस्ट हाउस पर पहुंचे। मगर गेस्ट हाउस की देखरेख करने वाला युवक गोपाल फरार हो गया था। गेस्ट हाउस मालिक के परिजनों ने गेस्ट हाउस को बंद कर लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन

रोहित कुमार नशे के इंजेक्शन लेता था। उसके दोनों हाथों में इंजेक्शन लेने के निशान है। युवक की मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -सत्येंद्र पवार, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली चंदौसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed