फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth dies under suspicious circumstances in Noida; murder suspected.

Sambhal News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की नोएडा में मौत, हत्या की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances in Noida; murder suspected.
सौंधन। गांव निवोरा निवासी बृजेश सिंह (35) की सोमवार की शाम नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव घर ले आए और कैलादेवी थाना पुलिस को सूचना दी। परिजनों गांव के कुछ लोगों पर जमीन के विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने परिजनों की मांग पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मृतक के पिता गजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनका जमीन का विवाद चल रहा है। बताया कि उनका बेटा बृजेश नोएडा में रहकर कैब चलाता था। आरोप है कि लगभग एक माह पूर्व जब बृजेश गांव आया था, तब विवादित पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट करने और जान से मारने का प्रयास किया था। इसकी शिकायत एसपी कार्यालय में पत्र भेजकर की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार सात जून को ओला गाड़ी स्वामी पंकज तिवारी ने उनके दूसरे बेटे मूलचंद्र को फोन कर बताया कि बृजेश की तबीयत खराब है। उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर परिजन सोमवार की शाम अस्पताल पहुंचे, जहां बृजेश मृत मिला। परिजन मंगलवार सुबह शव को गांव लेकर आ गए। मृतक के भाई मूलचंद्र की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मांग पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि निवोरा निवासी बृजेश नोएडा में रहकर ओला कैब चलाता था। उसकी मौत अस्पताल में हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed