फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth dies in Simbhaoli after being hit by speeding truck

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर युवक की सिंभावली में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in Simbhaoli after being hit by speeding truck
असमोली (संभल)। दिल्ली से बाइक से घर लौट रहे रामनगर गांव के युवक की सिंभावली क्षेत्र में ओवरब्रिज पर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन पहुंच गए। युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

असमोली क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी अब्दुल सलाम का बेटा रिफाकत अली (30) दिल्ली में ठेकेदारी का काम करता है, जो शुक्रवार की सुबह बाइक से अपने गांव रामनगर लौट रहा था। जैसे ही वह सिंभावली क्षेत्र के सिखैड़ा ओवरब्रिज पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रिफाकत की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रिफाकत की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और ट्रक को कब्जे में ले लिया। शव के पास मिले दस्तावेज और मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना मिली। सूचना मिलने के कुछ समय बाद ही परिजन सिंभावली थाने पहुंच गए। युवक के पिता अब्दुल सलाम ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed