फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth dies due to electrocution while connecting tube well line

नलकूप की लाइन जोड़ते समय करंट लगने से युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution while connecting tube well line
संभल। नलकूप की लाइन जोड़ते समय किसान युवक करंट की चपेट में आ गया। उपचार मिलने से पहले किसान की मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव डुप्पटा खुर्द निवासी मुकुट सिंह का 23 वर्षीय बेटा मखन सिंह शुक्रवार की सुबह 11 बजे करीब करंट की चपेट में आने से मौत का शिकार हो गया। हादसा उस समय हुआ जब युवक नलकूप की लाइन को सही करने में जुटा था। पीड़ित परिजनों ने बताया कि फसल की सिंचाई करनी थी। लेकिन नलकूप में बिजली नहीं आ रही थी। इसी दौरान नलकूप की लाइन को युवक सही करने लगा और करंट की चपेट में आ गया। जब तक उपचार मिलता तब तक युवक की मौत हो गई। इसकी पुष्टि गांव के निजी चिकित्सक ने की। युवक की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं, दूसरी ओर परिजनों ने पुलिस कार्रवाई किए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed