{"_id":"6487723e1a8274ae080bd087","slug":"youth-dies-due-to-electrocution-sambhal-news-c-15-1-172220-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
संभल। कोतवाली के मोहल्ला चौधरी सराय में सोमवार को 35 वर्षीय रईस पुत्र अनीस की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
मोहल्ला चौधरी सराय निवासी रईस सोमवार की दोहपर 12 बजे इन्वर्टर में खराबी आने पर तार सही कर रहे था। परिजनों के अनुसार, इन्वर्टर का कनेक्शन बैटरी से अलग नहीं किया और तार सही करने लगा। जिससे रईस करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी अफसाना और दो बेटियां हैं।