फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth dies due to electric shock from high tension line

Sambhal News: हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue, 18 Jun 2024 04:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 18 Jun 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electric shock from high tension line
सरायतरीन (संभल)। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर छाईया में सोमवार की तड़के बजे ट्रैक्टर-ट्राली में मक्का की कुट्टी भरते समय इंद्रपाल सिंह यादव (21) जंगल में झूल रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने उसकी मौत हो गई। जबकि गांव के ही राजेंद्र, राजवीर, विजय सिंह, पुष्पेंद्र व उमेश कुमार बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर छाईया निवासी रामा देवी ने बताया कि पशुओं के चारे की व्यवस्था के लिए गांव के ही किसान से मक्का की फसल की कुट्टी खरीदी थी। सोमवार की तड़के करीब चार बजे उनका बेटा इंद्रपाल सिंह गांव के ही राजेंद्र, राजवीर, विजय सिंह, पुष्पेंद्र व उमेश कुमार को लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुट्टी को भरने के लिए गया था। कुट्टी भरते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली पर खड़ा इंद्रपाल जंगल में झूल रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तत्काल घर पर दी। परिजन उसे निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


24 दिन बाद थी शादी, खुशियां मातम में बदलीं
गांव बागड़पुर छाईया निवासी इंद्रपाल सिंह यादव चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। मां रामा देवी ने रोते हुए बताया कि उसके बेटे का रिश्ता बहादुरपुर सराय उर्फ रायपुर निवासी ज्ञानवती के साथ तय हुआ था। 11 जुलाई को बेटे की शादी थी और नौ जुलाई को लग्न कार्यक्रम तय किया गया था। शादी की पीली चिट्ठी भी आ गई थी और घर पर शादी की तैयारियां चल रही थीं। बेटे की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed