फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth dies drowning in Ganges

अंतिम संस्कार में शामिल होने गया युवक स्नान के करते समय गंगा में डूबा, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Youth dies drowning in Ganges
गुन्नौर/बबराला। गंगाघाट राजघाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने आया युवक स्नान के दौरान डूब गया। उसकी गोताखोरों ने काफी तलाश के बाद बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। गुरुवार को गंगाघाट राजघाट पर गुन्नौर के मोहल्ला सराय निवासी इन्द्रपाल की मौत हो गई थी। उसके अंतिम संस्कार में मोहल्ले का सतीश (38) पुत्र हरि भी साथ गया था। शव का अंतिम संस्कार करने के बाद सभी लोग गंगा स्नान करने लगे। तभी सतीश गहरे पानी मे डूबने लगा।
विज्ञापन

यह देखकर लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर साथ वाले लोग और गोताखोर उस ओर दौड़े। उसकी तलाश की और काफी देर बाद गंगा से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने चिकित्सक को भी दिखाया।
विज्ञापन

बबराला चौकी इंचार्ज अजीत सिंह ने बताया कि युवक के डूबने की जानकारी नहीं है। युवक अपने पीछे दो बच्चे व पत्नी को छोड़ गया है। परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed