फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth dies after suffering electric shock while repairing a fan.

Sambhal News: पंखा ठीक करते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत

Sun, 21 Jun 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 21 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after suffering electric shock while repairing a fan.
जुनावई। कस्बा में शुक्रवार की रात करंट की चपेट में आने से एक 19 वर्षीय युवक नन्हें की मौत हो गई। पंखे को ठीक करते समय अचानक करंट आ जाने से हादसा हो गया। घटना को लेकर परिवार में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब 10 बजे नन्हें अपना बिजली का पंखा ठीक कर रहा था। उसी समय करंट आने से वह झुलस गया। हादसे के बाद दौड़े परिजन और मोहल्ले के लोग युवक को कस्बे के ही एक निजी अस्पताल ले गए। वहां युवक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। जब परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, तो वहां तैनात चिकित्सकों ने नन्हें को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अचानक हुई मौत से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। जबकि मृतक की मां ओमवती तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चाचा चंद्रपाल ने बताया मृतक 15 दिन पहले ही नन्हें दिल्ली से मजदूरी कर घर आया था। वह शनिवार को ही दिल्ली में मजदूरी करने के लिए लौटने वाला था, लेकिन शुक्रवार की रात हुए हादसे में उसकी जान चली गई। नन्हें अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed