फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth dies after being hit by machine while cutting cattle fodder

Sambhal News: पशुओं का चारा काटते समय मशीन की चपेट में आने से युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by machine while cutting cattle fodder
सौंधन। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद देवरी निवासी भूरे (28) की चारा काटने की मशीन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक पशुओं का चारा काट रहा था। इसी दौरान किसी तरह चपेट में आ गए और मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार की शाम सात बजे करीब भूरे अपने चचेरे भाई जुगेंद्रर के साथ मशीन से पशुओं का चारा काट रहे थे। इसी दौरान भूरे का पैर मशीन में आ गया। इससे शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट आई। बचाने का प्रयास करने में जुगेंद्रर को भी चोट आई है। भूरे के परिजन उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि भूरे तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। खेती किसानी कर परिवार की गुजर कर रहा था। परिवार में पत्नी सूरजमुखी व तीन बच्चे हैं। जिनका रो रोकर बुरा हाल है। देर रात तक परिजनों ने हादसे की जानकारी पुलिस को नहीं दी है। परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार करने की तैयारी में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed