फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth dies after being hit by goods train

मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की जान गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by goods train
बबराला(संभल)। अलीगढ़-चंदौसी रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक रजपुरा क्षेत्र के गांव पवारी का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि एक सप्ताह पहले नोएडा काम करने के लिए गया था। गुरुवार को सुबह फोन करके घर आने की बात कही थी। इसके बाद उसकी मौत की सूचना मिली है। रेलवे पुलिस ने शव पीएम को भेजा है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे बबराला क्षेत्र के गांव बाघऊ के निकट अलीगढ़-बरेली ट्रैक पर गांव मालगाड़ी की चपेट में आने एक युवक की मौत हो गई। मालगाड़ी के चालक ने स्टेशन मास्टर बबराला को घटना की सूचना दी। सूचना पर जीआरपी बबराला मौके पर पहुंच गई। मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त थाना रजपुरा के गांव पवारी निवासी धर्मेंद्र (23) पुत्र कररू के रूप में हुई। सूचना पर कुछ देर में परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जीआरपी ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के पिता कररू ने बताया कि उनका बेटा आठ दिन पूर्व नोएडा में नौकरी करने के लिए गया था। गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे उसका फोन आया था और घर वापस आने की बात कही थी। बताया था कि वह गांव बाघऊ आ गया है। कुछ देर के बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। वहां रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं है। शव के पास पानी की बोतल और मोबाइल का चार्जर भी मिला है। जबकि घटना स्थल पर मोबाइल नहीं है। बताया कि मृतक की शादी तय हो गई थी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed