{"_id":"60fb18168ebc3e582120f682","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-goods-train-chandausi-news-mbd3967734171","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के आगे छलांग लगाकर युवक की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के आगे छलांग लगाकर युवक की आत्महत्या
विज्ञापन
कमल सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : CHANDAUSI
संभल। रेलवे स्टेशन गुमथल-कुआंखेड़ा के बीच मुरादाबाद से चंदौसी जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर को युवक का मां से विवाद हुआ था।
थाना बनियाठेर क्षेत्र के गुमथल और कुआंखेड़ा के बीच शुक्रवार की शाम करीब चार बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने युवक की पहचान कर परिजनों को हादसे की सूचना दी। परिजनों ने उसकी शिनाख्त कमल कुमार (24) निवासी पचाक के रूप में की। हादसे के बाद मालगाड़ी के चालक ने गुमथल रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर रामवीर सिंह मीना को सूचना दी। रेलवे की सूचना पर थाना अध्यक्ष बनियाठेर रविंद कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लिया। उन्होंने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है।
मां से कर रहा था मारपीट, पहुंची थी पुलिस
संभल। ग्रामीणों ने बताया कि युवक का उसकी मां से शुक्रवार की दोपहर को विवाद हुआ था। आरोपी मां से मारपीट कर रहा था। किसी ने इस बात की शिकायत पुलिस से कर दी थी। यूपी- 112 पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन मां ने पुलिस को वापस भेज दिया था।
विज्ञापन
हादसे के बाद 20 मिनट खड़ी रहीं ऊना हिमाचल एक्सप्रेस
युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा होने पर चंदौसी दिशा से ऊना जा रही ऊना हिमाचल एक्सप्रेस 20 मिनट तक गुमथल रेलवे स्टेशन के आगे खड़े रही। युवक का शव ट्रैक से हटने के बाद रवाना हो गई। एक्सप्रेस ट्रेन 4.25 पर गुमथल पहुंची और शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा होने पर रुक गई। करीब 20 मिनट बाद 4.45 बजे शव हटने पर रवाना हुई।