फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth created ruckus after drinking alcohol, set fire to house, threatened police personnel

Sambhal News: शराब पीकर युवक ने मचाया उत्पात, घर में लगाई आग, पुलिस कर्मियों को धमकाया

Sat, 23 Nov 2024 04:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 23 Nov 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Youth created ruckus after drinking alcohol, set fire to house, threatened police personnel
शराब पीकर युवक ने मचाया उत्पात, घर में लगाई आग, पुलिस कर्मियों को धमकाया - फोटो : संभल
चंदौसी (संभल)। शहर के घटिया गेट मोहल्ले में बृहस्पतिवार की रात नशे में धुत युवक ने जमकर उत्पात मचाया। पहले तो उसने घर में आग लगाई, इसके बाद तलवार लेकर लोगों को धमकाया। पुलिसकर्मी डरे सहमे दरवाजे पर खड़े रहे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बाद किसी तरह युवक को दबोचा। इसके बाद उसे नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला घटिया गेट निवासी युवक नशे का आदी है। आए दिन शराब पीकर उत्पात मचाता है। बृहस्पतिवार की देर रात 11 से 12 बजे के बीच युवक शराब पीकर आया। परिवार के लोगों ने समझाने का प्रयास किया तो वह भड़क गया। इसके बाद उसने चारपाई और कपड़ों में आग लगा दी। आग लगते ही परिवार के लोग घर से निकल आए। जबकि युवक अंदर ही तोड़ फोड़ करता रहा। आसपास के लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया तो तलवार लेकर धमकाने लगा। जिससे लोग पीछे हट गए। किसी अनहोनी के डर से परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस पहुंची तो युवक ने बर्तन आदि फेंक कर हमला किया। वह तलवार लेकर लगातार पुलिस कर्मियों से गाली गलौज करता रहा। करीब एक घंटे तक पुलिसकर्मी डरे सहमे दरवाजे पर खड़े रहे। किसी तरह से एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को काबू में किया। इसके बाद रात में ही परिजनों की सहमति पर उसे नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed