फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth attempted suicide in domestic dispute, police saved

युवक ने घरेलू कलह में किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Youth attempted suicide in domestic dispute, police saved
बबराला नगर में एक युवक ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस दौरान सूचना पर पहुंचे बबराला चौकी पुलिस के कांस्टेबल ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बचाया। बाद में समझा-बुझाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला टंकी निवासी 24 वर्षीय युवक की अपने परिवार वालों से शनिवार की शाम किसी बात पर कहासुनी हो गई। गुस्साए युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और आत्महत्या का प्रयास करने लगा। परिवार वालों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचे गए। घर का दरवाजा भी अंदर से बंद किया था। बबराला पुलिस चौकी को भी सूचना दी गई। आननफानन बबराला चौकी पर तैनात कांस्टेबल गोपाल सिंह वहां पहुंचा। उसने पड़ोसी की छत से चढ़कर युवक के घर में प्रवेश किया। इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को बचा लिया। युवक ने आत्महत्या करने के लिए फंदा लगा लिया था। अगर थोड़ी भी देर होती तो युवक की जान चली गई होती। वहीं युवक को पुलिस चौकी लाया गया। यहां उसे समझा कर वापस परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed