फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth absconding with a suitcase full of five lakh rupees from Scorpio parked in Chandausi

चंदौसी में खड़ी स्कार्पियो से पांच लाख रुपयों से भरा सूटकेश लेकर युवक फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Youth absconding with a suitcase full of five lakh rupees from Scorpio parked in Chandausi
संभल। कोतवाली क्षेत्र के तहसील रोड पर खड़ी गाड़ी से युवक पांच लाख रुपये भरा सूटकेस निकाल फरार हो गया। सूटकेस में नकदी के साथ अन्य महत्वपूर्ण कागजात भी थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से जानकारी की। गाड़ी से सूटकेस निकालने की घटना मिष्ठान भंडार के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की ओर से घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

जनपद कासगंज के दुर्गा कालोनी निवासी राकेश यादव ने ब्लाक बनियाखेड़ा क्षेत्र में मध्य गंगा लहर पर कार्य कराने को ठेका ले रखा है। शुक्रवार की सुबह ठेकेदार राकेश अपने साले नीरेश यादव निवासी नगला छातर थाना कांसगंज के साथ स्कार्पियो से ब्लाक बनियाखेड़ा क्षेत्र के खासेपुर, जरगांव आदि में मध्य गंगा लहर खंड 12 के चल रहे कार्य को देखने पहुंचे। यहां कार्य देखने के दोनों जीजा-साले कार से वापस घर चल दिए। बदायूं रोड स्थित तहसील चौराहे पर मिष्ठान भंडार की दुकान के आगे कार लॉक कर दोनों नाश्ता करने चले गए। वापस लौटने पर उनकी कार के बोनट पर ऑयल पड़ा था। यह देख दोनों ने कार अनलॉक कर बोनट खोलकर देखने लगे। तभी एक युवक ने कार में चालक की पिछड़ी सीट पर रखा सूटकेस कार का दरवाजा निकाल लिया और फरार हो गया। राकेश व वीरेश ने बोनट बंद करने के बाद कार में बैठे, तो सूटकेस गायब देख उनके होश उड़ गए। राकेश ने बताया कि सूटकेश में पांच लाख रुपये की नकदी, नौ लाख रुपये की एडीआर सहित जेसीबी, बाइक के कागज सहित अन्य कागजात थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ गोपाल सिंह व थाना प्रभारी विद्युत गोयल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर जा पहुंचे। यहां पीड़ितों के साथ घटना की जानकारी की। घटना की तहरीर पीड़ित राकेश की ओर से कोतवाली में दी गई है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट अज्ञात युवक के विरुद्ध दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैमरे हुई घटना
चंदौसी। तहसील चौराहे पर खड़ी स्कार्पियो कार सूटकेस निकालने की घटना मिष्ठान भंडार के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक पहले कार के बोनट पर ऑयल गिराता नजर आ रहा है। इसके बाद युवक कार की खिड़की खोल सूटकेस निकालता नजर आ रहा है। पुलिस ने फुटेज को दुकान स्वामी से मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed