संभल। सिरसी के मोहल्ला सादक सराय में युवक का शव घर के कमरे में कड़ी से लटका मिला। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव कब्जे में ले लिया। युवक अपनी ससुराल में रह रहा था।
गुरुवार की रात आठ बजे करीब अमरोहा के सैदनगली निवासी तालिब (22) पुत्र नन्हे का शव सिरसी के मोहल्ला सादक सराय स्थित ससुराल के घर में कमरे में दुपट्टे के फंदे के सहारे कड़ी से लटका मिला। पत्नी व ससुरालियों को इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस और युवक के परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई मोहम्मद आरिफ ने बताया कि चार वर्ष पहले उसके भाई की शादी सिरसी से हुई थी। पिछले ढ़ाई वर्ष से ससुराल में ही रह रहा था। ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। गुरुवार को मौत होने की सूचना मिली थी। जब मौके पर पहुंचे तो उनका भाई चारपाई पर पड़ा था। पत्नी फरजाना का कहना है कि उसके पति दोपहर से घर के कमरे में लेटे थे। जब शाम तक नहीं उठे तो कमरे को खटखटाया लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। जब कमरे में झांक कर देखा तो कमरे की छत में लगी कड़ी से उसके पति लटके हुए थे। वह अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस को अगली कार्रवाई के लिए युवक के पिता व अन्य परिजनों का इंतजार है।