{"_id":"60e742428ebc3ec2025c7272","slug":"young-man-who-went-to-bathe-in-ganga-drowned-in-ganga-chandausi-news-mbd3950240196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के साथ गंगा में नहाने गया युवक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों के साथ गंगा में नहाने गया युवक डूबा
विज्ञापन
बबराला। राजघाट पर साथियों के साथ स्नान करने गया युवक गंगा में डूब गया। गोताखोरों ने उसका शव बरामद किया है। पुलिस का रो- रोकर बुरा हाल है।
गुरुवार को बबराला नगर के हरिबाबा मार्ग निवासी प्रशांत शर्मा (22) अपने साथियों के साथ गंगा स्नान करने राजघाट गंगा घाट पर गया था। वहां स्नान करने के दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबते देखकर साथियों ने शोर मचा दिया। गंगा किनारे बैठे गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी।
गंगा में काफी तलाश के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। पर तब तक उसकी मौत हो चुकी है। सूचना पर तब तक परिजन भी गंगा घाट पहुंच गए थे। युवक की मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। दो भाईयों में प्रशांत छोटा था। बबराला चौकी प्रभारी अजीतसिंह ने बताया कि गंगा में युवक के डूबने की जानकारी मिली हैं। डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजन उसके शव को अपने साथ ले गए।